ZoyaPatel

CG Sarangarh Bhilaigarh Vacancy 2024 | प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास मित्र चयन हेतू विज्ञापन जिला- सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ.ग.)

Mumbai

संचालक, संचालनालय प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण विकास भवन, प्रथम तल, सेक्टर-19, नार्थ ब्लॉक नवा रायपुर, अटल नगर छत्तीसगढ़ के पत्र क्रमांक/891/27/नवा रायपुर दिनांक 30/07/2024 के द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत हितग्राहियों को तकनीकी मार्गदर्शन एवं सामग्री की उपलब्धता में सहायता के दृष्टिकोण से प्रत्येक कलस्टर में "आवास मित्र / समर्पित मानव संसाधन" के चयन हेतु परियोजना निदेशक जिला ग्रामीण विकास प्रशासन योजना कार्यालय जनपद परिसर सारंगढ़ में दिनांक 09/09/2024 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट / पंजीकृत डाक के माध्यम से दिनांक 09/09/2024 तक प्रस्तुत किये जायेंगे। निर्धारित तिथि उपरांत प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार्य नहीं होगा। योजनांतर्गत "आवास मित्र / समर्पित मानव संसाधन" के चयन हेतु निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य जानकारी तथा आवेदन पत्र प्रारूप जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के वेब साईट https://sarangarh- bilaigarh.cg.gov.in पर देखा जा सकता है तथा डाउनलोड किया जा सकता है। अन्य जानकारी जिला ग्रामीण विकास प्रशासन योजना, जनपद पंचायत के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है।


विभाग का नाम  :-  कार्यालय कलेक्टर एवं जिलादण्डाधिकारी जिला-सारंगढ़ बिलाईगढ़ (छ.ग.)



रिक्त पदों की संख्या  :-  कुल 46 पदों



रिक्त पदों के नाम  :-     

  • आवास मित्र


विज्ञापन की तिथि  :-     20 अगस्त 2024


आवेदन की शुरू तिथि  :-      20 अगस्त 2024


आवेदन की अंतिम तिथि  :-    09 सितम्बर 2024



वेतनमान (सैलरी)  :-     समर्पित मानव संसाधन" को प्रति आवास पूर्णता पर 1,000 रू. की प्रोत्साहन राशि दी जावेगी। 



योग्यता / अनिवार्यता  :-     बी.ई./डिप्लोमा/12वीं उत्तीर्ण बेरोजगार युवा अभ्यर्थी "आवास मित्र समर्पित मानव संसाधन" चयन के लिए पात्र होंगे। बी.ई. सीविल तथा डिप्लोमा सिविल, एम.ए. (ग्रामीण विकास) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को चयन में प्राथमिकता दी जावेगी। इसके पश्चात् शेष अभ्यर्थियों के नामों पर विचार किया जावेगा।



आवश्यक डॉक्यूमेंट / दस्तावेज  :-  

 ● 5 वीं  

 ● 8 वी  

 ● 10 वीं  

 ● 12 वीं  

 ● स्नातक,स्नातकोत्तर  

 ● आधार कार्ड  

 ● ड्राइविंग लाइसेंस  

 ● परिचय पत्र  

 ● पासपोर्ट साइज फोटो  

 ● पेन कार्ड  

 ● रोजगार पंजीयन  

 ● मूल निवासी प्रमाण पत्र  

 ● जाति प्रमाण पत्र  

 ● अनुभव प्रमाण पत्र  

 ● समस्त डिग्री / प्रमाण पत्र वेकेंसी के सम्बंधित पद के योग्यता अनुसार डिग्री 



आवेदन की प्रक्रिया  :-    आवास मित्र / समर्पित मानव संसाधन" के चयन हेतु परियोजना निदेशक जिला ग्रामीण विकास प्रशासन योजना कार्यालय जनपद परिसर सारंगढ़ में दिनांक 09/09/2024 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट / पंजीकृत डाक के माध्यम से दिनांक 09/09/2024 तक प्रस्तुत किये जायेंगे। निर्धारित तिथि उपरांत प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार्य नहीं होगा



आवेदन परीक्षा शुल्क  :-    

PWD/ST/SC   - 0 

OBC    - 0 

Ge     - 0



नियम एवं शर्तो  :-   1. कलस्टर निर्माण :-


जिला पंचायत स्तर पर पंचायतवार आवास निर्माण के लक्ष्य को देखते हुए संबंधित जनपदवार पंचायतों को समूहों में विभाजित कर कलस्टर का निर्माण पश्चात् प्रत्येक समूह में 01 "आवास मित्र समर्पित मानव संसाधन" रखा जाना है। यथासंभव एक समूह में 150 आवास निर्माण का लक्ष्य होगा। कोई ग्राम पंचायत विभाजित नहीं किया जाएगा। आवेदन करने हेतु कलस्टर की सूची जिले के वेबसाइट https://sarangarh-bilaigarh.cg.gov.in/ में प्राप्त की जा सकती है।


2. शैक्षणिक योग्यता :-


1. बी.ई./डिप्लोमा/12वीं उत्तीर्ण बेरोजगार युवा अभ्यर्थी "आवास मित्र समर्पित मानव संसाधन" चयन के लिए पात्र होंगे। बी.ई. सीविल तथा डिप्लोमा सिविल, एम.ए. (ग्रामीण विकास) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को चयन में प्राथमिकता दी जावेगी। इसके पश्चात् शेष अभ्यर्थियों के नामों पर विचार किया जावेगा।


2. "आवास मित्र समर्पित मानव संसाधन" के चयन हेतु न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।


3. चयनित अभ्यर्थी को उनके गृह ग्राम के कलस्टर पर नियुक्ति किया जावेगा। अभ्यर्थी न मिलने पर समीपस्थ कलस्टर में सेवा ली जावेगी।


4. "समर्पित मानव संसाधन" के रूप में जिला प्रशासन स्थानीय आवश्यकता अनुरूप पूर्व में कार्यरत आवास मित्र, महिला स्वसहायता समूह (SHG) के सदस्य, बेयर फुट टेक्निशियन (BFT), बैंक सखी एवं अन्य अधीनस्थ अमले का भी नियम अनुसार चयन कर सकते है।


3. चयन का आधार अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जावेगा एवं अंको की गणना निम्नानुसार Weightage दी जावेगी।


1. हायर सेकेण्डरी परीक्षा में उत्तीर्ण न्यूनतम 65 अंक


2. बी.ई./डिप्लोमा/एम.ए. (ग्रामीण विकास) उत्तीर्ण 15 अंक


3. पूर्व में कार्यरत आवास मित्र 20 अंक


4. बेयर फुट टेक्निशियन (BFT) 10 अंक


5. महिला स्वसहायता समूह (SHG) के सदस्य तथा बैंक सखी 10 अंक (जो भी आवास मित्र/बी.एफ.टी./एस.एच.जी. सदस्य / बैंक सखी को निकाला गया है उनका अनुभव प्रमाण पत्र मान्य नहीं होगा)


6. वांछित योग्यताएं एवं अनुभव विज्ञान जारी दिनांक के पूर्व का ही मान्य होगा।


4. अपात्रता का कारण :-


1. निर्धारित समय-सीमा में योग्यता पूर्ण नहीं होने पर।


2. आवेदन पूर्ण रूप से नहीं भरे होने पर।


3. आवेदन में हस्ताक्षर एवं फोटोग्राप्स नहीं होने पर।


4. समस्त दस्तावेज संलग्न नहीं किये जाने पर।


5. निर्धारित आयु सीमा से बाहर होने पर।


6. आवेदन समय-सीमा में प्राप्त नहीं होने पर।


5. आवेदन : जिला ग्रामीण विकास प्रशासन योजना को आवेदक अपने निवास क्षेत्र के जनपद पंचायत


के लिए ही आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र के उपर जनपद पंचायत का नाम अवश्य लिखना होगा।


6. आयु :- "समर्पित मानव संसाधन हेतु 01 जनवरी 2024 को 18 वर्ष से 45 वर्ष आयु समूह अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र होंगे।


7. चयन समिति :- जिला ग्रामीण विकास प्रशासन योजना स्तर पर परियोजना अधिकारी, जिला ग्रामीण विकास प्रशासन योजना की अध्यक्षता में चयन समिति का गठन किया जावेगा। समिति में जिला परियोजना अधिकारी (महिला एवं बाल विकास विभाग) या उनकी अनुपस्थिति में विभागीय समकक्ष अधिकारी, सदस्य सचिव होंगे। समिति में कोई एक मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत एवं जिला ग्रामीण विकास प्रशासन योजना के लेखाधिकारी सदस्य होंगे। जिला पंचायत स्तर पर गठित समिति द्वारा अभ्यर्थियों के चयन पश्चात् पात्र अभ्यर्थियों की सूची संबंधित जनपद पंचायत को उपलब्ध कराई जावेगी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत द्वारा


जिला पंचायत से उपलब्ध करायी गयी अभ्यर्थियों की सूची में शामिल अभ्यर्थियों की सेवा निर्धारित


कलस्टर में " समर्पित मानव संसाधन के रूप में ली जावेगी।


8. प्रोत्साहन राशि :- "समर्पित मानव संसाधन" को प्रति आवास के मान से निम्नानुसार प्रोत्साहन राशि दी जावेगी :-


1. "समर्पित मानव संसाधन" को प्रति आवास पूर्णता पर 1,000 रू. की प्रोत्साहन राशि दी


जावेगी। 2. "समर्पित मानव संसाधन" को 12 माह के भीतर आवास पूर्ण किया जाना अनिवार्य होगा। 12


माह पश्चात् भी यदि आवास पूर्ण नहीं होता है. तो प्रत्येक तिमाही में प्रोत्साहन राशि में से 100


रूपये के मान से कटौती की जावेगी।


3. 300 रूपये प्रति आवास पंजीयन, जियो टैगिंग, स्वीकृति, प्रथम किश्त जारी तथा ले-आउट होने के पश्चात् ।


4. 300 रूपये प्रति आवास जियो टैगिंग, गुणवत्ता युक्त आवास एवं राशि छत ढलाई पूर्ण होने के पश्चात् ।


5. 400 रूपये प्रति आवास पूर्णता, जियो टैगिंग, प्लास्टर, पोताई, खिडकी/दरवाजा, नाम लिखाई एवं लोगो पूर्ण होने के पश्चात् फोटो सहित पूर्णता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर।



9. राशि का भुगतान "समर्पित मानव संसाधन" को सेवा के बदले दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि योजनान्तर्गत 1.7% Contingency मद से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत द्वारा भुगतान किया जावेगा।


10. समयाविध :- "समर्पित मानव संसाधन" को 12 माह के भीतर आवास पूर्ण किया जाना अनिवार्य होगा। 12 माह पश्चात् भी यदि आवास पूर्ण नहीं होता है, तो प्रत्येक तिमाही में प्रोत्साहन राशि में से 100 रूपये के मान से कटौती की जावेगी।


11. अवधि की गणना "समर्पित मानव संसाधन" के लिए कार्य प्रारंभ करने की अवधि की गणना प्रथम किश्त की राशि जारी होने के साथ ही की जावेगी। समर्पित मानव संसाधन को 12 माह के भीतर आवास पूर्ण किया जाना अनिवार्य होगा।


12. जॉब चार्ट :-


1. हितग्राहियों का उन्मुखीकरण करना।


2. 12 माह की समय-सीमा में आवास पूर्ण कराना।


3. आवास निर्माण हेतु आवश्यक सामग्री रियायती दर पर उपलब्ध कराने हेतु जनपद पंचायत से समन्वय कराना।


4. हितग्राही तथा जनपद पंचायत के मध्य समन्वय करना।


5. आवास निर्माण के Stage Wise जनपद पंचायत को प्रतिवेदन प्रस्तुत करना एवं आवास सॉफ्ट में MIS Entry सुनिश्चित करना।


13. विशेष :-


चयनित "समर्पित मानव संसाधन" प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के संबंध में शासन-प्रशासन द्वारा जारी आदेश/निर्देशों का पालन करने के लिए उत्तरदायी होंगे।



आयु सीमा  :-   समर्पित मानव संसाधन हेतु 01 जनवरी 2024 को 18 वर्ष से 45 वर्ष आयु समूह अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र होंगे।



पीडीएफ फाइल लिंक 

टेलीग्राम ग्रुप लिंक 

फेसबुक ग्रुप लिंक 

व्हाट्सएप ग्रुप लिंक


व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए सम्पर्क जरूर करें 7566684020

Ahmedabad