CG Korba Exam Date 2024 | कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला कोरबा छत्तीसगढ़
लिखित / कौशल परीक्षा हेतु समय सारणी की सूचना
कार्यालयीन विज्ञापन क्रमांक/मु.चि.अ./एन.एच.एम / एच.आर/2023/9720 कोरबा दिनांक 03.10.2023 के माध्यम से कुल 27 प्रकार के संविदा रिक्त पदों हेतु विज्ञापन जारी किया गया था, उक्त पदों पर लिखित / कौशल परीक्षा का आयोजन पदवार निम्नानुसार तिथि में निर्धारित की गयी है।
लिखित / कौशल परीक्षा हेतु आवश्यक दिशा निर्देश
1. पद क्रमांक 15.- संगवारी डी.ई.ओ. प्रथम, पद क्रमांक 16. संगवारी डी.ई.ओ. द्वितीय, पद क्रमांक 18.- जू.से.असि. एन.यू.एच.एम., पद क्रमांक 19. जू.से.असि. एन.एच.एम., पद क्रमांक 26.- जू.से.असि. 15वां वित्त पदों हेतु कुल 100 अंको हेतु कौशल परीक्षा लिया जावेगा।
2. शेष समस्त पदों हेतु लिखित परीक्षा लिया जावेगा। प्रत्येक पद हेतु 100 अंको के 25 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जावेगे। प्रत्येक प्रश्न के 04 संभावित उत्तर दिये जावेगे इनमें से एक उत्तर सही अथवा सबसे उपयुक्त उत्तर होगा। प्रत्येक प्रश्न का सही उत्तर या सबसे उपयुक्त उत्तर अंकित करने पर 04 अंक प्रदाय किये जावेगे तथा गलत उत्तर देने पर अथवा 01 से अधिक गोले भरे जाने पर 01 (एक) ऋणात्मक अंक काटा जावेगा।
3. शेष दिशा निर्देश पूर्ववत् यथावत् रहेंगे।
